गुजरात में आम आदमी पार्टी के बढ़ते क़दम को नज़र में रखते हुए। अब आम आदमी पार्टी कांग्रेस की जगह लेने की कोशिश में है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल गुजरात विधानसभा चुनाव के दौरान इसे साबित भी करते नजर आ रहे हैं। हाल ही में गुजरात के मतदाताओं से कांग्रेस पार्टी को वोट न देने की अपील करते नजर आ रहे हैं। दुसरी तरफ गुजरात में कांग्रेस प्रचार में धीमी गति नजर आ रही है। वहीं आप की रफ्तार तेज दिखाई दे रही है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, आप पार्टी की तरह से गुरुवार को एक वीडियो लाया गया, जिसमें दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल कांग्रेस पार्टी पर सवाल उठाते हुए नजर आ रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘कैसे हैं आप लोग? अच्छे हैं? क्या आप कांग्रेस के समर्थक हैं? क्या आपने हमेशा कांग्रेस के लिए मतदान किया है? मेरी आपसे एक विनती है… इस बार कांग्रेस के लिए वोट मत देना। इस बार आप को वोट देना।’

केजरीवाल ने अपने संदेश देते हुए कहा कि आप कांग्रेस के पार्टी के पारंपरिक वोटरों थे, अरविंद केजरीवाल ने वोट देने का आग्रह करते हुए कहा कि “कांग्रेस को वोट देने का मतलब है अपना वोट बर्बाद करना।’ आगे कहा है कि ‘कांग्रेस की सरकार नहीं बनेगी। इस विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को पांच से कम सीटें मिलेंगी। कांग्रेस का जो भी विधायक जीतेगा, वह बाद में भाजपा में शामिल हो जाएगा।’

दुसरी तरफ पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी पर अपने विधायक BJP को बेचने के आरोप लगाए। इसमें एक खास बात है कि गुजरात विधानसभा चुनाव में आप के स्टार प्रचारकों में शामिल केजरीवाल और भगवंत मान हिमाचल प्रदेश में भी चुनाव में खासे सक्रिय नजर आ रहे हैं। दोनों नेता बड़े रोड और रैलियों में नज़र आ रहे हैं।

गुजरात में चुनाव और नीकाल

भारत निर्वाचन चुनाव आयोग की तरफ से जारी कार्यक्रम के मुताबिक, गुजरात में दो चरण होंगे 1 और 5 दिसंबर को मतदान होगा। फिर 8 दिसंबर को गुजरात और हिमाचल प्रदेश में डाले गए वोट भी गिने जाएंगे।

कांग्रेस पार्टी का आप पर पलटवार

गुजरात के कांग्रेस पार्टी के प्रभारी और राजस्थान के विधायक रघु शर्मा ने आम आदमी पार्टी पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए एक वीडियो में कहा कि ‘केजरीवाल और उनकी पार्टी एक भी सीट नहीं जीत नही सकती। और आगे कहा कि आम आदमी पार्टी भाजपा की बी-टीम है’ मैं आपको लिखित में देता हूं कि आपको गुजरात में एक भी सीट नहीं मिलेगी।’