World Richest Man in The World Mansa Musa History – कई इतिहासकारों और रिपोर्ट के किताबों में मनसा मूसा को इतिहास का सबसे अमीर इंसान बताया गया है। मनसा मूसा जब अपने काफिले के साथ चलते जाते थे। तो उनके पास कई किलो सोना साथ में रहता था। वह रास्ते में लोगों को बांटते जाते थे।
टेस्ला (Tesla) और स्पेसएक्स (SpaceX) के सीईओएलन मस्क अब दुनिया के सबसे अमीर इंसान नहीं रहे। अमरीकी ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन (Amazon) के फाउंडर जेफ बेजोस (Jeff Bezos) यह दुनिया के सबसे अमीर इंसान बन गए हैं।
आपको अगर बताया जाएं तो, इतिहास में कई ऐसे लोग हुए हैं। जिनकी दौलत को गीना जाएं तो आज के हिसाब से एलन मस्क, जेफ बेजोस और मुकेश अंबानी, अदानी ग्रुप की दौलत मनसा मूसा के आगे कुछ भी नहीं। उनकी दौलत आज के ‘धनकुबेर’ कहे जाने वाले शख्स से कई ज्यादी दौलत थी। कई इतिहासकारों ने किताबों में मनसा मूसा को इतिहास का सबसे अमीर इंसान बताया गया है। तो जानते हैं कौन था मनसा मूसा (माली सल्तनत) का राजा और आज के हिसाब से कितनी दौलत थी।
मनसा मूसा कौन था ?
मनसा मूसा माली देश का बादशाह था। उसका जन्म साल 1280 में माली देश में हुआ था। मूसा ने करीब 1312 से 1337 तक हुकूमत की थी फिर उसने अरबों की संपत्ति जुटाई। मनसा मूसा ने माली साम्राज्य पर उस वक्त हुकूमत किया था, जब वहा सोने की ख़ज़ाने हुआ करते थे।

इतिहासकार लिखते है कि इस राजा के शासन में तकरीबन 1,000 किलो सोने का उत्पादन होता था। दरअसल, मनसा मूसा का असली नाम मूसा पहला था। लेकिन बादशाह बनने के बाद वो मनसा कहलाए। इसके पास इतनी संपत्ति थी कि अगर ये जिंदा होता तो आज दुनिया का अमीर इंसान होता।
मूसा का सोने का कारोबार
किताबों में बताया जाता है कि मनसा मूसा उस वक्त नमक और सोने का करोबार करते थे। दुनिया के कई हिस्सों में उस समय सोने की काफी डिमांड थी। कहीं इतिहासकारों ने अपनी किताबों लिखा है, कि मनसा मूसा जब अपने काफिले के साथ चलते जाते थे। तो उनके पास कई किलो सोना साथ में रहता था। वह रास्ते में लोगों को बांटते जाते थे।
मूसा के पास कीतनी दौलत थी ?
मनसा मूसा की दौलत के बारे में अगर कहा जाए तो, उनसे पास इतनी संपत्ति थी कि आज वक्त के मुताबिक उसका हिसाब लगाना बहोत मुश्किल है। कई सारे रिपोर्ट्स ने दावा किया है कि मनसा मूसा के पास 4,00,000 मिलियन अमरीकी डॉलर के बराबर की दौलत थी। वहीं दुसरी तरफ भारतीय मुद्रा में यह रकम तक़रीबन ढाई लाख करोड़ रुपए के लगभग होती है। इस रिपोर्ट्स के मुताबिक अगर आज वह होता तो आज के दौर का वह दुनिया का सबसे अमीर व्यक्ति माना जाता।
जैकब फग्गर अगर जिंदा होते तो
कई रिपोर्ट्स और इतिहासकारों ने कहा है कि जैकब फग्गर आज अगर जिंदा होते तो वोह दुनिया के सबसे अमीर इंसान होते। कहा जाता है कि जैकब के पास उस दौर में आज के हिसाब से 400 बिलियन यूएस डॉलर तकरीबन 25 खरब रुपए थे। ग्रेग ने 2015 में जैकब को अपनी किताब में ‘द रिचेस्ट मैन हू एवर लिव्ड’ में इतिहास का सबसे अमीर इंसान बताया है।